बठिंडा में बाइक डिवाइडर से टकराई:2 घायल, कावड़ लेकर आ रहे थे, बरनाला बाईपास पर हुआ हादसा

बठिंडा में आज सुबह बरनाला बाईपास रोड पर थाना कैंट के पास सुबह करीब 4 बजे एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर दो कावड़ यात्री सवार थे। घायल युवकों की पहचान हंस नगर निवासी विजय कुमार (35) और संगुआना बस्ती के गंगा राम (33) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वॉलंटियर यादविंदर कंग एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को सुबह सिविल अस्पताल में लाया गया है। दोनों की हालत ठीक है और इलाज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *