बठिंडा के गांव चनार्थल में नशा माफिया और एक परिवार के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशा कारोबारियों ने तलवार और खंजर से बाप-बेटे पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। गांव में नशे का किया था विरोध जानकारी के अनुसार घायल सतनाम सिंह ने बताया कि उनका परिवार गांव में नशा बेचने का विरोध करता था। आरोपी चोरी भी करते थे, जिसको लेकर कई बार विवाद हो चुका था। आज गांव की पंचायत की बैठक के बाद जब उनके पिता और भाई घर लौट रहे थे, तब यह हमला हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने 20 दिन पहले कोट फट्टे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएसपी बोली-पीड़ित पक्ष झूठा उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम सफेद नशा बेचते हैं और ग्राम पंचायत को भी जानकारी है। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. हर्षित गोयल ने पुष्टि की कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि डीएसपी हीना गुप्ता का कहना कुछ और ही है। शिकायतकर्ता और उसके परिवार पर एनडीपीएस एक्ट और आबकारी के 10 मामले दर्ज हैं। उनका आरोप है कि पीड़ित पक्ष झूठ बोल रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


