बठिंडा में बिजली मैकेनिक से लूटपाट:राशन लेने जा रहा था, बदमाशों ने पिस्टल दिखाया, मोबाइल और 5 हजार लेकर फरार

बठिंडा में आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ताजा मामले में राजिंदरा कॉलेज के पास एक बिजली मैकेनिक से तीन बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मिनी सचिवालय रोड गली नंबर 9 निवासी पीड़ित राजविंदर सिंह ने बताया कि वह रात को राशन लेने निकला था। राजिंदरा कॉलेज के पास से गुजरते समय सिल्वर रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने उसके पेट पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए की नकदी छीन ली। इतना ही नहीं, बदमाश उसे जबरन बाइक पर बैठाकर किले की पीछे की तरफ ले गए और वहां छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। थाना कोतवाली के एसएचओ परविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज जसकरण सिंह की अगुवाई में जांच जारी है। पुलिस जल्द ही मामले की तह तक पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *