बठिंडा में महंत और उसके सेवादार पर हमला:बाप-बेटे ने धारदार हथियारों से मारा, जमीन को लेकर हुआ विवाद

पंजाब के बठिंडा महंत और उसके सेवादार पर बाप-बेटे ने हमला कर दिया। वारदात कोट शमीर गांव के नाथ डेरे में जमीन विवाद को लेकर की गई है। घटना की जानकारी देते हुए महंत पाल नाथ ने बताया कि डेरे की जमीन सड़क में आने के बाद उन्होंने गांव में नई जमीन खरीदी थी। जमीन की पैमाइश से पहले ही कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महंत पाल नाथ और ग्रामीण सुखपाल सिंह के सिर में चोटें आईं। दोनों घायलों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महंत पाल नाथ के अनुसार, गांव के कुछ लोग खरीदी गई जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। जमीन की नाप के लिए समय तय होने के बावजूद हमलावरों ने डेरे में घुसकर हमला किया और मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपीडी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को जमीन विवाद से जुड़ी झड़प का कारण मिल गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *