बठिंडा में मोमोज स्टॉल मालिक पर हमला:गंभीर घायल, बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक, जेब से पैसे निकालने की कोशिश

बठिंडा में शुक्रवार की देर रात एक मोमोज स्टॉल मालिक पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रुप से नेपाल निवासी मन बहादुर बठिंडा में रहता है। मन बहादुर ने वह रोज मोमोज फास्ट फूड का स्टॉल चलाता है। बीती रात जब वह अपना स्टॉल चला रहा था, तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने बिना किसी बातचीत के उस पर हमला कर दिया। हमलावर हाथों में धारदार हथियार लिए थे। हमले में मन बहादुर की उंगलियां कट गईं और सिर पर भी चोट आई। उसने बताया कि हमलावरों ने उसकी जेब से पैसे लूटने की भी कोशिश की। घायल अवस्था में उसे छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती मन बहादुर के परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी रोते हुए उनके पास आई और घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मन बहादुर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले आए। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी नरिंदर सिंह घायल मन बहादुर का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी ले ली है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *