बठिंडा में रिक्शा ड्राइवर चलती ट्रेन के आगे कूदा, मौत:रेलवे ट्रैक पर मिला शव, राहगीरों ने देखा; पहचान बाकी

बठिंडा में आज यानी शुक्रवार को एक रिक्शा ड्राइवर ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन की स्थानीय जनता नगर रेलवे फाटक के पास की है। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य जग्गा और गुली ठाकुर मौके पर पहुंचे। मृतक का सिर रेलवे ट्रैक से बाहर मिला। दुर्घटना में शव के कई टुकड़े आसपास के क्षेत्र में बिखरे हुए थे। सहारा टीम ने तुरंत जीआरपी थाने को सूचित किया। एएसआई गुरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। मृतक के रिक्शे से दो-तीन अलग-अलग पते बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिक्शे को अपने कब्जे में ले लिया है। सहारा टीम ने बिखरे हुए शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। टीम मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *