बठिंडा में लड़की ने हवा में की फायरिंग,VIDEO:पुलिस ने केस दर्ज किया, DSP बोले-पता लगाने की कोशिश यह हथियार किसका है

बठिंडा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और हवा में फायरिंग करने वाली एक लड़की के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लड़की के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डीएसपी सिटी टू सरबजीत सिंह बराड़ ने जानकारी दी कि उन्हें इस लड़की के वीडियो के वायरल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच शुरू की और लड़की की पहचान कर ली गई। DPS बोले- हथियार किसका है जांच जारी डीएसपी बराड़ ने बताया कि लड़की के खिलाफ थर्मल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार किसका है। मामले की आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, इस लड़की का सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ‘नवजोत कौर’ के नाम से अकाउंट है। उसके दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह खुद को गिद्दा कोच बताती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *