बठिंडा में संदिग्ध परिस्थिति में दंपती की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी, पहले पत्नी- फिर पति ने तोड़ा दम, 11 महीने पहले हुई थी शादी

पंजाब में बठिंडा के तलवंडी साबो में एक पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तलवंडी साबो कस्बे के मेहरमियां समुदाय से जुड़े रमनदीप सिंह (31) और उनकी पत्नी मनजोत कौर की कल देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। दोनों को तुरंत शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनजोत कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमनदीप सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया है कि दोनों की शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी। सुबह सूचना मिलने के बाद डीएसपी तलवंडी साबो हरप्रीत सिंह ने बताया कि तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पति-पत्नी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *