बठिंडा में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी:बोले- बाबा साहेब का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त; इस्तीफा देकर माफी मांगें अमित शाह

बठिंडा में अमित शाह के विवाद बयान को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का अपनाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह पद से इस्तीफा देकर माफी मांगे। मिनी सचिवालय के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुट हुए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दलित सेना के अध्यक्ष और पंजाब कांग्रेस के सचिव किरणजीत ने किया। कार्यकर्ता ने राष्ट्रपति के नाम मांग पर भेजा है। दलित विरोधी है बीजेपी- सचिव सचिव किरणजीत ने कहा कि बीजेपी हमेशा से ही दलित विरोधी रही है और इसीलिए गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर बीजेपी लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहती है। क्योंकि कांग्रेस लगातार किसानों की मांगों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग कर रही है। वहीं, लोगों का ध्यान बदलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा बयान दे दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *