बठिंडा में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल:तलवार और गंडासे के साथ सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट, पुलिस की टीमें गठित

पंजाब के बठिंडा जिले में कुछ युवकों द्वारा तलवार और गंडासे जैसे धारदार हथियारों के साथ बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक हिंदी गाने के साथ हथियार लहरा रहे हैं। मामले की सूचना पर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान शुरू कर दी है। जांच के लिए भेजा वीडियो डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि एक दर्जन से अधिक युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने कैनाल पुलिस स्टेशन की एक टीम को मामले की जांच के लिए भेजा है। टीम वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। पंजाब सरकार ने पुलिस को हथियारों का प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई हैं। वीडियो में युवक एक हिंदी गाना गा रहे हैं जिसमें मां-पिता और बदमाशी का जिक्र है। पुलिस जल्द ही यह पता लगाएगी कि वीडियो कब बनाया गया और किसने पोस्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *