बठिंडा में 10-12 बदमाशों का कार सवारों पर हमला:हथियारों से किया वार, बाइक से टक्कर के बाद हुआ विवाद

बठिंडा जिले के गुरुकुल रोड पर वीरवार रात करीब 10 बजे एक कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। बाइक सवारों ने अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। इन बदमाशों ने हथियारों से कार सवारों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। राहगीरों ने अस्पताल में कराया भर्ती जानकारी के अनुसार रामा मंडी के रहने वाले सूरज और उसके दो साथी हमले में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि घटना चंडीगढ़ रोड के पास हुई। यह स्थान विधायक जगरूप सिंह गिल के घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। कैनाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *