बठिंडा में 13 अवैध दुकानें सील:नगर निगम ने की कार्रवाई, बिना नक्शे के निर्माण करने वालों को दी चेतावनी

बठिंडा नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में बिना नक्शे के बनी 13 दुकानों को सील कर दिया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एटीपी मनोज कुमार ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पारे और नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मधोकपुरा बस्ती में 10 दुकानें सील की गईं। सिरकी बाजार में 2 और माल रोड पर रेलवे स्टेशन के पास 1 दुकान को सील किया गया। बिना नक्शे के निर्माण करने वालों को चेतावनी एटीपी ने शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी बिना नक्शे के निर्माण न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम भवन निरीक्षक अवतार सिंह और अक्षय कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब में अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *