बठिंडा सड़क हादसे में पुलिस ASI की मौत:बोलेरो कार ट्रक से टकराई, इंस्पेक्टर समेत चार मुलाजिम घायल, जांच शुरू

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में हुए एक सड़क हादसे में एक पुलिस मुलाजिम की मौत हो गई, जबकि एक इंस्पेक्टर समेत चार मुलाजिम घायल हो गए। मृतक की पहचान ASI जालंधर सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अन्य घायलों में हवलदार मनप्रीत सिंह, जगरूप सिंह, कुलजीत सिंह शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुबह चार बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह चार बजे के करीब हुआ। जब श्री मुक्तसर साहिब के CIA स्टाफ की गाड़ी पटियाला से लौटते समय ट्राले से टकरा गई। बोलेरो कार को एसआई जालंधर सिंह चला रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एएसआई जलंधर सिंह की ज्यादा खून बह जाने से मौके पर मौत हो गई जबकि पिछली सीट पर बैठे इंस्पेक्टर समेत तीन अन्य पुलिस हवलदार घायल हो गए। मौके पर इकट्‌ठे हुए लोगों व पुलिस ने घायल ASI जालंधर सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजदीप सिंह और अन्य घायल पुलिसकर्मियों को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीछे से ट्रक को टक्कर मारी ट्रक मालिक ने बताया कि उनका ट्राला बरनाला की तरफ से आ रहा था। पीछे से पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। ASI जालंधर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में रखा गया है। थाना सदर रामपुरा के मुंशी चरणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *