बठिंडा से लुधियाना जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका:बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने पर विवाद, भारी पुलिस बल तैनात

बठिंडा में लुधियाना में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया है। बस स्टैंड को शहर से बाहर ट्रांसफर करने के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था। बस स्टैंड बचाओ संघर्ष कमेटी के सदस्य आज लुधियाना में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के दौरान प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने अंबेडकर पार्क धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रदर्शनकारियों को बसों समेत वहीं रोक दिया गया। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने फायर ब्रिगेड चौक पर धरना दे दिया। संघर्ष कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि वे पिछले 54 दिनों से बठिंडा लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि न तो सरकार और न ही कोई सरकारी प्रतिनिधि उनकी समस्या का समाधान कर रहा है। समिति के नेता बलतेज सिंह,संदीप अग्रवाल, पार्षद संदीप कुमार बॉबी ने कहा कि बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बठिंडा प्रशासन ने कई बैठकों में आश्वासन दिया था। लेकिन अब डीसी नए बस स्टैंड स्थल पर काम शुरू कर रहे हैं। समिति ने आने वाले दिनों में बठिंडा बंद का ऐलान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *