बड़वानी की श्रेया राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में चयनित:20 से 24 दिसंबर तक देवास में होगा आयोजन

बड़वानी के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की श्रेया नायर ने 68वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में जगह बनाई है। स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों देवास में आयोजित हुई शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफॉई किया है। श्रेया ने इस प्रतियोगिता हेतु बहुत कड़ी मेहनत की थी। स्कूल के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। बहुत कम समय में ही स्कूल से राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी निकल रहे है। श्रेया स्कूल के साथ-साथ सरस्वती टेनिस क्लब में भी प्रशिक्षण ले रही है। वह 13 से 17 दिसंबर 2024 तक प्री नेशनल कैंप देवास में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता 20 से 24 दिसंबर तक देवास में आयोजित होगी। श्रेया की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र मालवीय, प्राचार्य डॉ. पीवी सत्य रमेश, कोच रोहित राठौर और सभी स्टॉफ ने बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *