बड़वानी जिले के दवना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में एक विशाल मां नर्मदा चुनरी यात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में लगभग 1100 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘नर्मदे हर’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयघोष से गूंज उठा। यह कथा का सातवां वार्षिक आयोजन है, जो पूज्य संत उदयनाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां नर्मदा को 800 मीटर लंबी चुनरी भी समर्पित की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सनातन धर्म और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। परमार ने राष्ट्र और समाज की एकता का आह्वान किया। ये हुए कार्यक्रम में शामिल इस धार्मिक अनुष्ठान में राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें अमरेंद्र प्रताप सिंह (लखनऊ), पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व प्रांत सह संयोजक दीपक शर्मा, नगर परिषद राजपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, प्रीतम राज बड़ौले (कार्य परिषद सदस्य, बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू), वंदना राठौड़, किशोर वर्मा, संजय कुमावत, बाबूलाल मोरवाडे, घीसालाल चंदौरे और संतोष पटेल प्रमुख थे। चैनपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। महायज्ञ और भागवत कथा के इस आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। चुनरी यात्रा की अन्य तस्वीरें…


