बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने शुक्रवार को अंजड में भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकतंत्र सेनानी हुकुमचंद बंसल का सम्मान किया। मंत्री टेटवाल उनके निवास पर पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने बंसल को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। शिखरचंद जैन का भी हुआ सम्मान जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव के साथ शुक्रवार दोपहर हुकुमचंद बंसल (एडवोकेट) के निवास पर पहुंचे थे। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी शिखरचंद जैन का भी पुष्पमाला पहनाकर, साल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। खाटूश्याम मंदिर में किए दर्शन सम्मान कार्यक्रम के दौरान बंसल परिवार की ओर से प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल का तिलक लगाकर और पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और सम्मानजनक रहा। इसके बाद प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल श्री खाटूश्याम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्यामबाबा, भगवान पशुपतिनाथ महादेव और श्री सालासर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुजारी और मंदिर समिति ने किया सम्मान मंदिर में पुजारी पंडित बसंत शर्मा ने प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों को तिलक लगाकर तथा मोरपंख का झाड़ा देकर श्यामबाबा का आशीर्वाद दिया। खाटूश्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष नितेश बंसल, सुनील भावसार, विजय पटवा और डॉ. अशोक गहलोत सहित समिति सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


