बड़वानी: महिला पुलिस टीम ने किया लड़कियों से संवाद:सृजन ग्रुप से जोड़कर दी जा रही अपराधों से सतर्क रहने की सलाह

बड़वानी में सामुदायिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सृजन अभियान चलाया जा रहा है। महिला थाना प्रभारी सोनल सिसोदिया के नेतृत्व में जिलेभर में गठित विशेष महिला टीम इस कार्य को कर रही है। इसके तहत महिला पुलिस टीम स्कूलों, हॉस्टलों और बस्तियों में भ्रमण कर लड़कियों को जरूरी जानकारी दे रही है। गुरुवार को पानवाड़ी मोहल्ले में टीम ने लड़कियों और महिलाओं घटित होने वाले अपराधों, साइबर अपराधों, गुड टच-बैड टच की पहचान और उससे बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान लड़कियों को को समझाया गया कि वे अपने साथ हुई किसी भी घटना को अपने माता-पिता, शिक्षकों या सहेलियों से साझा करें। पुलिस के सभी आपातकालीन नंबरों की भी उन्हें जानकारी दी गई। सृजन अभियान का हिस्सा बनाकर उन्हें सृजन ग्रुप में भी जोड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *