बड़वानी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध:अमित शाह के बयान पर सदन से लेकर सड़क तक हो रहा प्रदर्शन

बड़वानी में गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान करने के आरोप में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार दोपहर बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित बाबा साहब अंबेडकर पार्क पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा संविधान बदलने की कोशिश करती है और बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं करती। भाजपा संविधान की आत्मा को मारने की कोशिश कर रही है। अमित शाह के लोकसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा है कि अंबेडकर हमारे देश के हीरो हैं। पूरे देश की जनता उन्हें अपने हीरो के रूप में देखती है और उनका अपमान देश का कोई भी नागरिक सहन नहीं कर सकता है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत को संविधान दिया, समतामूलक भारत का दृष्टिकोण दिया। साथ में मिलजुलकर रहने की संस्कृति दी। ऐसे महान योगदान देने वाले महामानव की आलोचना दुर्भाग्यजनक है। नानेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां दलितों पर अत्याचार हो रहा है। उनके हितों को अनदेखा किया जाता है, उसकी आज पोल खुल गई है। अमित शाह को लोकसभा में पूरे देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *