बड़वानी में गर्मी से पौधों को बचाने की तैयारी:शिवकुंज में पाइपलाइन और ड्रिप सिस्टम ठीक किया गया

बड़वानी के पर्यटन स्थल शिवकुंज में रविवार को गर्मी के मौसम को देखते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया गया। टीम शिवकुंज ने रविवार को पौधों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था को दुरुस्त किया। टीम ने पाइपलाइन की मरम्मत के साथ ड्रिप सिस्टम की सफाई कर हर पौधे तक पानी की पहुंच सुनिश्चित की। शिवकुंज योगा ग्रुप ने फ्लावर वैली, सेव द अर्थ और गोवर्धन गुफा समेत कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही स्थल पर स्थापित प्रतिमाओं के रंग-रोगन का कार्य भी किया जा रहा है। अब तक वन देवी और श्री राम की प्रतिमाओं के साथ सेव द अर्थ की रंगाई पूरी की जा चुकी है। टीम शिवकुंज का यह जल पहुंच अभियान आगामी गर्मी के मौसम में निरंतर जारी रहेगा, जिससे पौधों की उचित देखभाल की जा सके। इस पहल में बड़ी संख्या में शिवकुंज के स्वयंसेवक और योगा ग्रुप के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *