बड़वानी में चोरी का आरोपी पकड़ाया:चौराहे पर सामान बेचने की फिराक में था, गहने-पैसे और गैस सिलेंडर जब्त

बड़वानी कोतवाली पुलिस ने शहर में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से चांदी के गहने, गैस सिलेंडर और नकदी बरामद की है। यह मामला पाला बाजार के मनीहार मोहल्ले का है। यहां रहने वाली गजराबाई ने शिकायत की थी कि जब वह परिवार के साथ बाहर गई थीं, तब चोर उनके घर के पीछे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी से चांदी की पायजेब, 10 हजार रुपए नकद और दो गैस सिलेंडर पार कर दिए थे। सामान बेचने की फिराक में था चोर पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चंचल चौराहे पर एक लड़का चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर 18 साल के छोटू उर्फ लोकेंद्र को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके पास से चांदी की पायजेब, दो सिलेंडर, मोबाइल और 2000 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी पहुंचा जेल पकड़ा गया आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को सुलझाने वाली टीम को इनाम देने का ऐलान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *