बड़वानी एसपी जगदीश डावर ने जिले के दो थाना प्रभारियों की अदला-बदली की है। एसपी ने बलजीत सिंह बिसेन को बड़वानी शहर कोतवाली की कमान सौंपी है, वहीं अब तक कोतवाली की कमान संभाल रहे दिनेश सिंह कुशवाह को सेंधवा शहर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है। दो साल बाद बदला प्रभार दोनों ही अधिकारी अपने-अपने थानों में करीब दो साल से सेवाएं दे रहे थे। दिनेश सिंह कुशवाह लंबे समय से बड़वानी कोतवाली की जिम्मेदारी देख रहे थे, जबकि बलजीत सिंह बिसेन सेंधवा शहर थाने का प्रभार संभाल रहे थे। बता दें कि, एसपी डावर इसी महीने 31 जनवरी को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रिटायरमेंट से ठीक 4 दिन पहले किए गए इस बदलाव को लेकर विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं बनी हुई हैं। आदेश जारी होने के बाद अब दोनों ही अधिकारी जल्द ही अपने नए कार्यभार को संभालेंगे। शहर और सेंधवा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना इन दोनों नए प्रभारियों के लिए मुख्य चुनौती होगी।


