बड़वानी में नगरी मंदिर पर भंडारे की तैयारी:30 हजार वर्गफीट में लगाया टेंट, दावा- 21 दिसंबर को 25 हजार से ज्यादा लोग करेंगे दर्शन

बड़वानी के अंजड़ में सतपुड़ा की पहाड़ी पर विराजित नगरी माता का भंडारा 21 दिसम्बर की शाम 4 बजे से किया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि भंडारे में कढ़ी- खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। साथ ही, सूखे मेवे से युक्त नुक्तिदाने की महाप्रसादी बनाकर बांटी जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारी कर जा रही है। सभी मंदिरों व प्रांगण को भगवा ध्वजों से सजाया गया। पहाड़ी के चढ़ाई वाले रास्ते, आयोजन स्थल पर पेड़ों की छंटाई, पानी का छिड़काव, मैदान व मंदिर परिसर की साफ-सफाई, मंदिर में रंग रोगन का काम किया जा रहा है। मां नगरी माता समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन में नगर समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। समिति सदस्यों ने बताया कि यह भव्य आयोजन नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। ये होंगे आयोजन 21 दिसम्बर की सुबह पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नगु माताजी व इंजु माताजी का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया जाएगा। मातारानी का फूलों व सुंदर पोशाक से आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही, पहाड़ी पर स्थित मंदिर प्रांगण में सभी मन्दिरों और देवालयों में विद्युत सज्जा की जाएगी। शाम 4 बजे संगीतमय महाआरती कर भोग लगाकर कन्या पूजन, कन्या भोज के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में भजन संध्या के माध्यम से मातारानी का जागरण किया जाएगा। 3400 वर्गफीट में बना रहे भोजनशाला
नगरी माता पहाड़ी पर करीब 3400 स्क्वेयर फीट की भोजनशाला बनाई जा रही है। यहां भोजन तैयार किया जाएगा। वहीं, भोजन प्रसादी के लिए 30 हजार वर्गफीट का मैदान तैयार किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई जाएगी। समिति सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पहाड़ी पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पार्किंग व्यवस्था पहाड़ी के नीचे स्थित शीतला माता मंदिर के आस-पास की जाएगी। नगरी माता के भक्तगण वाहन द्वारा नगर भ्रमण कर घर-घर से अन्नदान के लिए अनाज एकत्रित कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। तस्वीरों में देखें तैयारी…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *