बड़वानी में बाल पथ संचलन निकाला:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बच्चों के लिए किया आयोजन

बड़वानी जिला मुख्यालय पर रविवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत शहर के पीजी कॉलेज मैदान में शाखा से हुई। इस दौरान विभाग बौद्धिक प्रमुख अनिल पाटीदार ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बाल्यकाल के प्रेरक प्रसंग सुनाए और संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन तथा बाल संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में पाटीदार ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, सभी से मित्रभाव रखने, जल का दुरुपयोग न करने और परिवार व समाज के प्रति कर्तव्य भावना विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शरद शर्मा भी उपस्थित रहे। बाल पथ संचलन शहर के पीजी कॉलेज मैदान से प्रारंभ होकर मोतीमाता, रामदेव बाबा मंदिर, जैन मंदिर चौराहा और झंडा चौक होते हुए अयोध्या धाम फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और बाल स्वयंसेवक शामिल हुए। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत किया गया। संघ इस वर्ष विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *