बड़वानी में मकर संक्रांति की तैयारी:नर्मदा घाटों पर विशेष साफ-सफाई; महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनेंगा

बड़वानी कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका और जनपद पंचायतों के सीएमओ को नर्मदा के घाटों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान और स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों और नर्मदा घाटों पर स्नान करने आते हैं। इसलिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। महिलाओं की सुविधा के लिए टेंट और कनात लगाकर कपड़े बदलने की उचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, घाटों पर निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सफाई कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड के गोताखोरों की भी तैनाती की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले भंडारों में भी साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *