बड़वानी में सांची दूध टैंकर पलटा, हेल्पर की मौत:ड्राइवर घायल, घने कोहरे के कारण हादसा; राजपुर होते हुए सेंधवा जा रहा था टैंकर

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सांची दूध का टैंकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में टैंकर के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घटना तलवाड़ा बुजुर्ग गांव की नंदनी गौशाला के पास सुबह करीब 8 बजे हुई। बड़वानी की सांची दूध डेयरी से लगभग 9700 लीटर दूध लेकर यह टैंकर (क्रमांक MP 09 GH 6328) राजपुर से सेंधवा जा रहा था। घने कोहरे के कारण टैंकर बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर घायल हो गए दुर्घटना में हेल्पर कन्हैयालाल मुजाल्दे (35), निवासी ग्राम काटियाखेड़ी, जिला बड़वानी, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक अमजद अहमद शेख (35), निवासी खदान मोहल्ला बड़वानी, घायल हो गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बड़वानी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते इंदौर रेफर कर दिया गया। हादसे में एक लोहे का बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर के ढक्कन पर लगी सील टूटने से हजारों लीटर दूध सड़क पर बह गया। खेतों में मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *