बड़वानी शहर के श्रीराम चौक पर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच और जागृत हिंदू मंच ने धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई गई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार हितेंद्र भावसार को दिया गया। बांग्लादेश की घटनाओं पर जताई चिंता सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां झूठे आरोप लगाकर हिंदू युवकों के साथ मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वक्ताओं ने मंदिरों को नुकसान पहुंचाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने की घटनाओं का भी उल्लेख किया। सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी उठाए सवाल वक्ताओं ने भारत के कुछ सीमावर्ती राज्यों में जनसंख्या संतुलन से जुड़े मुद्दों पर समाज को जागरूक रहने की अपील की। साथ ही कुछ आर्थिक गतिविधियों और प्रशासनिक चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने बड़वानी जिले में लाउडस्पीकर और खुले में मांस विक्रय जैसे मामलों में नियमों के पालन को लेकर प्रशासन से सख्ती बरतने की मांग की। ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग कार्यक्रम का संचालन राजेश राठौड़ ने किया। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने और राज्य सरकार से जिले में नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की गई। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद इस मौके पर बालकृष्ण सोनगरा, राजू चौहान, शंकर कुशवाह, कुणाल भावसार, आशा कुमरावत, श्वेता भावसार, मोनू गोले, मोहन गोले, अमित उपाध्याय, भागीरथ कुशवाह, शर्मेंद्र केवट, कृष्णा गोले, सुषमा वाजपेयी, सोनू मेहता, हेमेंद्र कुमरावत, अजय कानूनगो, विकास धनगर, विजय कलोशिया, नितिन बद्रीलाल अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


