बड़वानी में 108 एंबुलेंस बीच सड़क पर खराब:लोगों ने धक्का मारकर किया स्टार्ट; सेवा पर उठे सवाल

बड़वानी में 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली सामने आई है। शनिवार को शहर के कोर्ट चौराहे पर एक एंबुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने धक्का मारकर स्टार्ट किया। यह घटना जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है। जानकारी के अनुसार, यह एंबुलेंस कहीं से खाली आ रही थी और जिला अस्पताल की ओर जा रही थी। कोर्ट चौराहे पर अचानक वाहन बंद हो गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस को धक्का लगाकर चालू किया। जिले में 108 एंबुलेंस के बार-बार खराब होने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। नागरिकों का कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में देरी होती है, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस सेवा पर से लोगों का भरोसा उठने लगा है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गंभीर नहीं घटनास्थल पर पहुंचे नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार न तो संबंधित कंपनी पर कार्रवाई कर रही है और न ही सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है। जाधव ने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। ठंड में गाड़ी स्टार्ट करने में समस्या 108 एंबुलेंस के कोऑर्डिनेटर कमलेश चौहान ने बताया कि पुराने वाहनों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है और उनकी मरम्मत की जा रही है। जिस एंबुलेंस को धक्का लगाया गया, उसमें बैटरी की समस्या थी और उसे शाम तक ठीक कर लिया जाएगा। एंबुलेंस किसी मरीज को लेने या छोड़ने के लिए नहीं गई थी और ठंड में गाड़ियों को स्टार्ट होने में दिक्कत होती है। पहले से नोटिस जारी किया है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुरेखा जमरे ने बताया कि आपके माध्यम से मुझे जानकारी मिली है। 108 के कार्डिनेटर से बात कर जानकारी लेती हूं। पूर्व में भी शिकायतें आई थीं। इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *