बड़वानी में 60 से अधिक घरों के टीवी-फ्रिज जले:लोग बोले- बिजली के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से लाखों का नुकसान

बड़वानी शहर के पानवाड़ी क्षेत्र में बिजली के वोल्टेज में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण 60 से अधिक घरों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जल गए। इस घटना से उपभोक्ताओं को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 4 से 5 बजे के बीच बहुत से लोगों के यहां नुकसान हुआ था। बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच में भी कुछ लोगों के यहां नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मेन लाइन में अचानक तेज वोल्टेज फ्लक्चुएशन हुआ, जिससे कुछ ही पलों में घरों के उपकरण जलने लगे। 60 से 70 घरों के उपकरण जले प्रभावित परिवारों ने बताया कि लगभग 60 से 70 घरों के कीमती बिजली उपकरण खराब हुए हैं। इनमें एलईडी टीवी, फ्रिज, मोबाइल चार्जर, सेटअप बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं। अनुमान है कि कुल नुकसान लाखों रुपए में हुआ है। बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप क्षेत्रवासियों ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह पहली घटना नहीं है; करीब चार साल पहले भी इसी तरह की वोल्टेज समस्या से भारी नुकसान हुआ था, लेकिन विभाग ने तब कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं स्थानीय निवासी जय मालवीया ने बताया कि वोल्टेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, और शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जल्द समाधान नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। किसन सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार उपकरण जलने से आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लक्ष्मी बाई ने बताया कि अचानक बिजली की आंख-मिचौली से घर का जरूरी सामान खराब हो रहा है और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। अधिकारी बोले- हमारी कोई गलती नहीं इस मामले में एमपीईबी के अधिकारी जनक गंगराड़े ने फोन पर बताया कि वोल्टेज की समस्या में बिजली विभाग की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *