बड़वारा में सरकारी वेयरहाउस से चुराया धान:5 गिरफ्तार, 42 बोरी धान और पिकअप जब्त; पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़ा

कटनी जिले की बड़वारा पुलिस ने शासकीय धान खरीदी केंद्र से हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई 42 बोरी धान और वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, फरियादी अमित तिवारी ने 31 दिसंबर 2025 को बड़वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर की रात ग्राम अमाड़ी स्थित ‘आरो वेयर हाउस’ से अज्ञात चोरों ने 42 बोरी धान चुरा ली थी। चोरी हुई धान की कीमत लगभग 40 हजार रुपए थी। पुलिस की स्पेशल टीम ने की जांच थाना प्रभारी केके पटेल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने चोरी की गई धान को एक स्थानीय खरीदार को बेच दिया था। यह आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन कुशवाहा (20), प्रेमचंद कुशवाहा (37), लाल गोविंद कुशवाहा (25), पिंटू सेन (28) सभी निवासी मझगवां और आशीष शर्मा (33), निवासी मझगवां (खरीदार) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई शत-प्रतिशत धान बरामद कर ली है। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन (MP21G3258) भी जब्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *