बड़वाह में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत:जेसीबी से की पुष्पवर्षा; जिला उपाध्यक्ष सुराणा बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़

भारतीय जनता पार्टी के खरगोन जिले के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का रविवार को बड़वाह नगर में स्वागत किया गया। यह स्वागत जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे द्वारा जारी सूची के बाद किया गया। जय स्तंभ चौराहे पर ‘लाला बना मित्र मंडल’ की ओर से जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा, प्रभात कैलाश पंडित, जिला महामंत्री विवेक भटोरे, हरेसिंह चावड़ा, जिला मंत्री प्रहलाद पटेल और मन की बात प्रभारी दीपक ठाकुर को पूर्व मंडल अध्यक्ष तोमर ने सम्मानित किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर खड़े होकर भी पुष्पवर्षा की। जिला उपाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ इस दाैरान जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा ने कहा कि यह सम्मान सभी पदाधिकारियों को नई ऊर्जा देगा और संगठन को जिले में और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, जिला उपाध्यक्ष प्रभात पंडित ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि सभी को निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी से जुड़े रहना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *