बड़ामलहरा के जंगल में चरवाहे पर मादा भालू का हमला:भैंस चराने गया था; शव क्षत-विक्षत मिला

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र के पिपरिया गांव के पास जंगल में एक चरवाहे पर मादा भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार को हुई, जिसका खुलासा मंगलवार को हुआ जब के परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले गए। मृतक की पहचान पिपरिया निवासी 50 वर्षीय हल्का यादव के रूप में हुई है, जो अविवाहित थे। वह सोमवार सुबह अपनी भैंसें चराने के लिए पठा हार (जंगल) गए थे। शाम को भैंसें घर लौट आईं, लेकिन हल्का यादव नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात हल्का यादव का शव मुलायम सिंह खोरिया नरवा के पास मिला। उनके भतीजे राधे लाल यादव के अनुसार, मादा भालू अपने बच्चों की सुरक्षा में झाड़ियों में छिपी हुई थी, तभी उसने हल्का यादव पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राधे यादव ने बताया कि उनके चाचा का दाहिना हाथ शरीर से अलग था और चेहरे व शरीर पर गहरे घाव थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बड़ामलहरा अस्पताल भेजा गया, जहां मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *