श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी ट्रस्ट के चुनाव 25 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। भक्त व प्रसिद्ध उद्योगपति कमल डालमिया ने बताया कि उक्त चुनाव संविधान के अनुसार ही पांच सालों के बाद करवाए जा रहे हैं। यह फैसला जनरल हाउस की मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में लिया गया है। उक्त बैठक में 100 सदस्यों ने भाग लिया। उक्त चुनाव को सुचारु रुप से संपन्न करवाने के लिए पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी में डा. ओपी सिंघानिया, कमल डालमिया, अनिल सिघंल, सुनील सुरैया, सचिन सुरैया को शामिल किया गया है। डालमिया ने बताया कि चुनाव के लिए जल्द ही दो आर्ब्जवनर भी मनोनित किए जाएंगे।


