दंतेवाड़ा| नगर के ज्यादातर वार्डों में मौजूद बड़े नाले और नालियों में कचरा जाम पड़ हुआ है। मई माह बीतने को है और अब बारिश सर पर है, लेकिन नगरपालिका नालियों की सफाई तक नहीं करवा पाया है। ऐसे में बारिश के दौरान स्थिति बद से बदतर होने की आशंका है। दरअसल अभी भी नालियों में कचरा भरा हुआ है और नालियां जगह-जगह चोक है। ऐसे में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। यदि नालियों की सफाई समय पर नहीं हुई तो गंदे पानी के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होगी और पानी लोगों के घरों में घुसेगा। नालियों के साफ नहीं होने से बारिश के दौरान घरों में पानी घुसने का खतरा है। -दंतेवाड़ासे रमेश कुमार की रिपोर्ट


