वर्ष 2025 में शहर को लोक परिवहन और सुगम ट्रैफिक के लिए बड़ी सौगातें मिलेंगी। सबसे बड़ी सौगात मेट्रो ट्रेन के रूप में मिलने वाली है। शहरवासी गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर के टीसीएस चौराहे तक इसमें यात्रा कर सकेंगे। कमर्शियल रन साल के पहले महीने यानी 25 जनवरी से प्रस्तावित है। इसके साथ ही लवकुश चौराहा, सत्यसाईं, रेती मंडी, देवास नाका, अर्जुन बड़ौद और रालामंडल फ्लायओवर की सौगात भी 2025 में मिल जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो भगवान महाकाल तक भी मेट्रो के सफर की नींव रखी जा सकती है। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी का गठन भी नए युग की शुरुआत करेगा। आईटी, स्टार्टअप क्षेत्र में नई कंपनियों की आमद होगी। 20 हजार से ज्यादा नए रोजगार के अवसर भी बनेंगे। ये उपलब्धियां इंदौर को देंगी नए आयाम ये बड़े काम भी शुरू होंगे


