बडोरा मंडी में खुले में पड़ा अनाज:किसानों को हो रही परेशानी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को बडोरा मंडी का अचानक निरीक्षण किया। उन्हें लगातार मंडी में अव्यवस्था और किसानों को हो रही दिक्कतों की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खुले में बड़े पैमाने पर पड़ा अनाज देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस वजह से किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है। मंडी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश
कलेक्टर ने मंडी सचिव को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए और मंडी की व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए। उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर खुले में पड़े मक्का को जल्द हटवाने को कहा। साथ ही मंडी प्रशासन को निर्देश दिए कि ज्यादा संख्या में ट्रक लगाए जाएं ताकि प्लेटफार्म के पास रखा माल जल्दी से जल्दी हटाया जा सके। किसान से भी की बातचीत
कलेक्टर ने वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था भी सुधारने को कहा, ताकि किसानों की उपज का विक्रय बिना रुकावट सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि मंडी की सभी व्यवस्थाएं जल्द ठीक की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिजीत सिंह, मंडी सचिव परते सहित व्यापारी और किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *