इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत रूप से रोहित कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बेतहाशा वृद्धि करती हुई जनसंख्या एक अभिशाप का रूप ले चुका है। भारत अब दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है, जिसकी जनसंख्या लगभग 146.9 करोड़ है। विश्व जनसंख्या दिवस हमें जनसंख्या वृद्धि के मुद्दों पर ध्यान देने और इसके समाधान के लिए काम करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य अनय कुमार गुप्ता, डॉ. आनंद कुमार, वरीय व्याख्याता मोहम्मद मोकारिम, उदित नारायण चौबे, रामू कुमार, तेरेसा बाखला, राकेश कुमार वर्मा, रणजीत बरनवाल, कुसुम कुमारी कुजूर, प्रशान्त कुमार तिवारी, विकास कुमार, मोहम्मद फैज, अनामिका हेरेंज, दीपक कुमार तिवारी, मनोज कुमार,अरविंद्र कुमार, सिद्धार्थ कुमार, शिवानी कुमारी आदि उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|गढ़वा राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर गढ़वा के सभागार में व्याख्याता रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्याख्याता रोहित कुमार सिंह ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। इस दिन की शुरुआत 1987 में हुई थी, जब दुनिया की जनसंख्या 5 अरब तक पहुंच गई थी। तब से यह दिन मनाया जा रहा है ताकि हम जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान कर सकें। बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर दबाव बढ़ता है और पर्यावरण प्रभावित होता है। इससे गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और अशिक्षा जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जनसंख्या वृद्धि के कारण स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम है “युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना है। यह थीम युवाओं को परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने और उन्हें अपने निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाने पर केंद्रित है।


