बदनावर में दैनिक भास्कर के 2026 कैलेंडर का विमोचन:विधायक बोले- भास्कर हमेशा आमजन की आवाज ​​​​​​​बना; कैलेंडर हर परिवार के लिए उपयोगी

विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले दैनिक भास्कर के वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन समारोह बदनावर के प्राची श्री रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक भंवरसिंह शेखावत रहे मुख्य अतिथि समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भंवरसिंह शेखावत रहे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, विप्र नारी संगठन की प्रदेश प्रभारी मणिमाला शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक भास्कर प्रतिनिधि धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने की। विधायक बोले- दैनिक भास्कर हमेशा आमजन की आवाज बना विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि दैनिक भास्कर हमेशा आमजन की आवाज बनकर सच्ची और निडर खबरें प्रकाशित करता है। डिजिटल दौर में भी प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है, बल्कि उसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कैलेंडर सिर्फ तारीखें नहीं, उपयोगी जानकारी भी भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि दैनिक भास्कर का वार्षिक कैलेंडर केवल तारीखों का संग्रह नहीं है, बल्कि इसमें पर्व-त्योहार, जरूरी जानकारियां और सामाजिक संदेश होते हैं, जो हर परिवार के लिए उपयोगी हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता पर जनता का भरोसा कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा कि दैनिक भास्कर ने हमेशा निष्पक्ष और तथ्य आधारित पत्रकारिता की है, जिस पर जनता का भरोसा बना हुआ है। इस मौके पर मणिमाला शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, एसडीएम प्रियंका मिमरोट और एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर ने भी भास्कर की भूमिका की सराहना की। मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। स्वागत उद्बोधन धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने दिया। समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *