बदमाशों ने घर पर पथराव किया, बुजुर्ग को आया हार्टअटैक:परिजनों ने थाने में शव रख किया हंगामा; भतीजा बोला- मुझ पर भी हो चुका हैं हमला

जबलपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में बदमाशों ने आईजी बंगले के पास स्थित एक घर में तोड़फोड़ की। इस घटना में बुजुर्ग विष्णु कनोजिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना बीती रात की है, जब कुछ बदमाश रजक परिवार के घर में घुसे और पथराव कर तोड़फोड़ की। इस घटना से घबराकर घर में मौजूद विष्णु कनोजिया को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे बल्लू रजक ने बताया कि, यह घटना अगस्त 2021 की पुरानी रंजिश से जुड़ी है। उस समय क्षेत्र के कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें बदमाशों ने बल्लू उर्फ कृष्ण रजक पर भी चाकू से हमला किया था। इस मामले का केस अभी तक चल रहा है। आरोपी लगातार बल्लू पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। सीसीटीवी फुटेज आए सामने बदमाशों की पथराव की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि करीब 2 घंटे हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हुए। देखें 3 तस्वीरें… प्राइवेट जॉब करता था बुजुर्ग, कोई संतान नहीं थी मृतक विष्णु कनौजिया की उम्र 65 साल की थी। वह किसी निजी कंपनी में जॉब करते थे। घर में उनकी पत्नी और भतीजे सहित परिवार के अन्य लोग हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले को जांच में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *