बदमाशों ने पट्रोल पंप पर की तोड़फोड़:कैंपर गाड़ी से मारी टक्कर, पुरानी रंजिश की आशंका

जोधपुर के करवड़ थाना इलाके में मंडल नाथ चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने हमला कर तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे करवड़ थाने के हैड कॉन्स्टेबल सुरेश मीना ने बताया कि रात 11.56 बजे बदमाश एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए। इसके बाद सीधे पंप की मशीन को टक्कर मारी और फरार हो गए। घटना के समय सीसीटीवी भी बंद था। आरोपियों पेट्रोल पंप से तेल भी नहीं भराया और न ही कर्मचारियों के साथ कोई कहासुनी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी की कर रहे जांच पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा कि हमलावरों की पैट्रोल पंप संचालक से पुरानी रंजिश हो सकती। इसीलिए आरोपियों ने पंप परिसर में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पुलिस आरोपियों की पहचान करने मे जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *