बदरवास के सीएम राइस स्कूल पहुंचे एसपी:विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सायबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया

शिवपुरी में यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन पर पुलिस लोगों से चर्चा कर जागरूक कर रही है। इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत एसपी अमन सिंह राठौड़ भी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को एसपी अमन ने बदरवास में स्थित सीएम राइस स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्कूल के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को समझाते हुए हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाना, तीन सवारी न चलना और नाबालिगों को वाहन न चलाने देने पर जोड़ दिया। साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी इसके बाद एसपी ने तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसी घटना को समझाया और बचाव के लिए इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। साइबर सुरक्षा पर चर्चा के दौरान बच्चों को मजबूत पासवर्ड बनाने, अजनबियों से सावधान रहने, फायरवॉल एंटीवायरस सॉफ्टवेयर उपयोग करने, नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी। महिला सुरक्षा पर बात की एसपी ने लोगों को समझाया कि साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग क्या है? इससे कैसे बचे इस पर भी बच्चों को विस्तार से जागरूक किया। बाद सभी छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक समानता एवं कानूनी विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक किया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *