भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में विभाग स्तरीय सप्तशक्ति संगम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सप्तशक्ति संगम की क्षेत्रीय संयोजिका डॉ. पूजा, डॉ. उर्मिला सिंह, रांची विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय, कार्यक्रम प्रमुख पद्मावती सिंह, अनिता कुमारी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यशाला में रांची विभाग के 26 विद्यालयों से लगभग 250 महिलाओं की सहभागिता रही। मंचासीन अतिथियों का परिचय कुमकुम झा द्वारा कराया गया। मौके पर महिलाओं द्वारा हम ही मातृभक्ति है मधुर गीत प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावना सह विषय प्रवेश करते हुए विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय ने कहा की माता परिवार की आधारशिला है। आज के बदलते परिवेश में महिलाओं को परिवार, समाज एवं देश कल्याण के कार्यों की प्रेरणा देना आवश्यक है। उन्होंने सप्तशक्ति संगम के गठन के विषय में स्पष्ट जानकारी दी। कहा कि भारतीय महिला के अंदर कई अंतर्निहित गुण विद्यमान है, उन्हीं गुणों को जागृत करना ही सप्तशक्ति संगम का उद्देश्य है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ उर्मिला सिंह ने कहा बच्चों के लिए माता ही प्रथम शिक्षिका है। आने वाले समय में समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। परिवार में एक महिला मां, बेटी, बहन, पत्नी कई रूपों में देखने को मिलती हैं। स्थानीय विद्यालय की अंजू दीदी जी के द्वारा प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम किया गया। जिसमें पर्यावरण ,नारी शक्ति एवं स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रश्न किए गए और संतोषजनक उत्तर देने वाले को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। पद्मावती सिंह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं को अपने अंदर निहित सातो शक्तियों को पहचानने की आवश्यकता है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए अन्य माता- बहनों को भी प्रेरित करना चाहिए। हमारा परिवार, समाज देश कैसे आगे बढ़े। हम अपनी देश की संस्कृति को कैसे बनाए रखें इस पर भी चिंतन करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण, विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य, विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कन्हैया कुमार झा, दिनेश महतो के अलावा कुमकुम झा, रेणु शाह, श्रीकांत द्विवेदी, संगीता मिश्रा, गौरी शंकर अग्रवाल, भोलानाथ घोष, अमित बर्मन, जयदेव पंडित, सुनील कुमार ,दयाशंकर तिवारी, बबीता कुमारी, राजीव कुमार दास, शैलेंद्र कुमार सिंह, सोमा चाकी, अंजू कुमारी, अमरलाल महतो, नागेश्वर साव, रीता तिवारी, निकिता शर्मा, प्रवीण कुमार राय, अनुजा कुमारी ,बबीता रानी, दुर्गेश कुमार, वीणा कुमारी, शालू कुमारी, पल्लवी कुमारी, उत्तम कुमार, विकास कुमार मोदी, मुस्कान कुमारी, सोनू कुमार राणा, सौरभ कुमार सहित कई शिक्षक शामिल थे।


