बदलते समय के साथ अब ज्योतिष विद्या भी हुई डिजिटल:महज एक क्लिक पर जान सकते हैं भविष्य, एस्ट्रोलॉजर सीमा बोली बच्चों से जुड़े सवाल पूछ रहे अभिभावक

आज के युग में, जब विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सहायता से जीवन के हर क्षेत्र में परिवर्तन आ रहा है, वहीँ ज्योतिष जैसे प्राचीन विज्ञान में भी नवीनतम तकनीकों का समावेश हो रहा है। अब बदलते समय के साथ इस क्षेत्र में भी परिवर्तन आया है। अब महज एक क्लिक में आधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीस से अधिक तरह की कुंडलियां तैयार की जा सकती है। इसको लेकर जोधपुर की ज्योतिष सीमा परमानंद रामदेव ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत की। सीमा ने बताया कि वो पिछले कई वर्षों से ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। पहले ज्योतिष विद्या जन्म कुंडली के आधार पर भविष्य का आकलन किया जाता था धीमे-धीमे इसमें भी बदलाव होता चला गया और अब सब कुछ डिजिटल हो गया है महज एक क्लिक पर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है उन्होंने बताया कि खास तौर पर युवा पीढ़ी अपना भविष्य जानने को लेकर काफी इच्छुक है और अपने जीवन करियर सफलता आदि को लेकर भी सवाल पूछते है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष केवल भविष्यवाणी का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक गहन अध्ययन और विश्लेषण का विज्ञान है। आजकल आधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से कुछ ही मिनटों में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी जानकारियां आसानी से हासिल की जा सकती है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से वे 20 प्रकार की जन्म कुंडलियाँ बनाती हैं। यह सॉफ्टवेयर न केवल तेजी से और सटीकता से कुंडलियाँ बनाता है, बल्कि इसमें विभिन्न ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों की जानकारी और अन्य ज्योतिषीय आंकड़े भी शामिल होते हैं। सीमा का दावा है कि खास सॉफ्टवेयर के जरिए बनाई गई जन्म कुंडलियों का परिणाम 99.99% तक सटीक होता है। अब तक अलग अलग फील्ड से जुड़ी हस्तियों का ज्योतिष शास्त्र एवं सॉफ्टवेयर से कुंडली बनाने का कार्य किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *