बदलाव फाउंडेशन की संविधान फेलोशिप का पांचवां क्रॉस लर्निंग कार्यक्रम शुरू

भास्कर न्यूज | जामताड़ा बदलाव फाउंडेशन द्वारा संचालित संविधान फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत पांचवां और अंतिम क्रॉस लर्निंग कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से किया। यह कार्यक्रम गुरुवार को जेपी आश्रम कोरापाड़ा, मिहिजाम के सभागार में आयोजित हुआ। परियोजना समन्वयक नाजिक रुश्दी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन सभी प्रतिभागियों को नए साल की उपहार भेंट कर किया। गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा जिले के फेलोज एवं मेंटॉरों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की।यह चार दिवसीय क्रॉस लर्निंग प्रोग्राम 21 दिसंबर तक चलेगा। विभिन्न सत्रों में फेलोजों का ज्ञान विकसित करने के साथ-साथ उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। समन्वयक ने कहा फेलोशिप में कुल पांच थीम्स पर कार्य चल रहा है: लीगल, मीडिया, कला एवं संस्कृति, हक-अधिकार तथा यूथ एंड चाइल्ड। पहले दिन ग्रुप डिस्कशन, वाद-विवाद सत्र और बीते दो वर्षों की कार्य यात्रा पर गहन चर्चा हुई। फेलोजों ने अपनी थीम्स के अनुभव साझा किए तथा एक-दूसरे के कार्यों से सीख हासिल की।कार्यक्रम में मेंटर सुभाष हंसदा, संजोलो मरांडी, आशा राठौर समेत सभी फेलोज उपस्थित रहे। बदलाव फेलोशिप के तहत फेलोज ग्रामीण क्षेत्रों में संविधानिक मूल्यों, कानूनी जागरूकता, सामाजिक न्याय तथा युवा सशक्तिकरण पर कार्यरत हैं। इस क्रॉस लर्निंग से फेलोजों को नई दिशा मिलेगी तथा उनके प्रयासों को और मजबूती प्रदान होगी। समन्वयक ने जानकारी देते हुए कहा अंतिम दिन सहयोग साथियों के साथ एक विशेष सत्र संचालित होगा,जिसके बाद कार्यक्रम का समापन 21 दिसंबर को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *