देवस्थान विभाग सूरजपाेल चाैराहा स्थित अपनी हेरिटेज प्रॉपर्टी फतह मेमाेरियल काे होटल के रूप में लीज पर देने की तैयारी है। इसे देवस्थान विभाग अभी एक धर्मशाला के रूप में संचालित कर रहा है। यहां एक कर्मचारी और गार्ड है और सुविधाओं का अभाव है। समय पर देखरेख नहीं हाेने से भवन काे भी नुकसान पहुंच रहा है। लीज पर देने के बाद पर्यटकों को शहर के बीच उदियापोल बस स्टैंड के पास स्थित इस प्रॉपर्टी में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इस बिल्डिंग में 50 कमरे हैं। इनमें से 10 कमरे पर्यटन विभाग को पर्यटन स्वागत केंद्र व अन्य कामों के लिए दिए हुए हैं। इसे 15 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। इससे विभाग काे हर साल 43 लाख का राजस्व मिलेगा। अभी 5 बेड वाले डीलक्स रूम का रोज का किराया मात्र 340 रुपए गत वर्ष देव दर्शन को लीज पर दिया, हर साल मिल रहे 43 लाख : विभाग ने गत वर्ष फतह मेमाेरियल के पास स्थित देव दर्शन बिल्डिंग काे भी लीज पर दिया था। इसमें 65 कमरे हैं। इसे भी धर्मशाला की तरह चलाया जा रहा था। अब यहां होटल देवदर्शन संचालित हो रहा है। यहां से विभाग को हर साल विभाग काे 42.76 लाख का राजस्व मिल रहा है। अभी अटैच वॉशरूम नहीं, किराया मात्र 340 रु. रोज फतेह मेमाेरियल काे लीज पर देने के बाद फर्म को इसके कमराें में एसी, बेड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। अभी भवन के कमराें में अटैच वाॅशरूम तक नहीं हैं। पर्यटकाें काे खुले में स्नान करना पड़ता है। इस कारण काेई यहां रुकना तक पसंद नहीं करता है। कुछ समय पहले स्मार्ट सिटी के तहत भवन की मरम्मत की गई थी। अभी यहां 5 बेड वाले डीलक्स रूम का किराया मात्र 340 रुपए रोज है। 20 लोगों के हाॅल का किराया 800 रुपए है।


