बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ फूटा आक्रोश:बिलासपुर में गुस्साए लोगों ने घेरा ऑफिस; समस्या दूर नहीं होने पर दी उग्र-आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने तिफरा स्थित बिजली ऑफिस का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने बिजली की समस्या दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। दरअसल, सिरगिट्‌टी के वार्ड क्रमांक 10 में बिजली आए दिन बिजली बंद होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी में पीने की पानी सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में बिजली गुल होने की शिकायत पर विभाग के अधिकारी ओवरलोड होने और उपकरणों की कमी को वजह बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। लेकिन, अघोषित कटौती की समस्या दूर नहीं हो रही है। इसके चलते वार्ड में कभी भी बिजली बंद हो जाती है। परेशान लोगों ने सोमवार को बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया। नाराज लोगों का कहना था कि विभाग के अधिकारी एसी चेंबर में बैठे रहते हैं। वहीं, आम लोग भीषण गर्मी में उबल रहे हैं। उन्हें लोगों की दिक्कतों से कोई मतलब नहीं है। लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र ने बताया कि बिजली बंद होने के कारण मोहल्लेवासियों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। टैंकर से पानी आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा भीषण गर्मी में बिजली बंद होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों की मनमानी, उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी दूसरी तरफ शिकायत करने पर विभाग के अधिकारी गर्मी में लोड बढ़ने के कारण बिजली गुल होना बता रहे हैं, जबकि सिरगिट्टी में हर मौसम में यह परेशानी रहती है। अफसरों का कहना है कि सब स्टेशन में जरूरी सामान नहीं है, इसलिए मेंटेनेंस भी दिक्कत आ रही है। ऑफिस में स्टाफ की भी कमी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *