बनसागर में ग्रामीण साहू समाज ने मनाई माता कर्मा की जयंती

बनसागर| ग्राम पंचायत बनसागर में ग्रामीण साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती मनाई गई। इस मौके पर साहू समाज की महिला, पुरुष व बच्चों ने सामूहिक महाआरती की। माता कर्मा की फूल, पत्तियां और अन्य चीजें अर्पित किया। इस मौके पर समाज के बच्चों ने नृत्य और गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में आत्माराम साहू, मदन साहू, लखन साहू, सोनू राम साहू, जम्मुलाल कुंजाम, बुद्धूराम सुरोजिया, कृष्णा पटेल, महर सिंह यादव, चमरू निषाद, बाबूलाल साहू, घनश्याम साहू, छबिलाल साहू, रविकुमार, बलदेव साहू, अगिनत साहू, उमेश साहू, रैनलाल साहू, सत्यप्रकाश साहू, अश्वनी साहू, इगेश्वर साहू, तेजकुमार, घनसिया साहू, अजित, यादराम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *