बनारस-सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकीलों को आज मिलेगा नया नेतृत्व:बनारस बार में 53 और सेंट्रल में 77 प्रत्याशियों का खुलेगा भविष्य, मतगणना की तैयारी पूरी

वाराणसी जिला सत्र न्यायालय में महीने भर चल रही चुनावी सरगर्मियां आज उफान पर है। बनारस के लगभग 10 हजार वकीलों को आज नया नेतृत्व मिलेगा, साथ ही मिलेंगे कई नए प्रतिनिधि जो उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। चुनाव के बाद आज कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच मतगणना होगी। कचहरी के सभागार में सुबह दस बजे से बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के मत गिने जाएंगे। चुनाव संचालन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सुबह से कचहरी के बाहर जुट रहे हैं। हालांकि परिणाम देर रात तक जारी होने की संभावना है। आय-व्यय निरीक्षक, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय और प्रबंध समिति सदस्य के 12 पदों में से छह पदों (15 वर्ष से कम वकालत अनुभव) पर प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। सेंट्रल बार में 5347 ने डाला वोट वाराणसी में वकीलों के सबसे बड़े एसोसिएशन सेन्ट्रल बार में 7636 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया, इसमें महज 5347 ने मतदान किया। 20 पदों पर 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इनके दिए वोट से होगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया कि सेन्ट्रल बार एसोसिएशन में कुल 70.02 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, 60 सहायक चुनाव अधिकारियों ने सहयोग किया। आज का परिणाम ऐतिहासिक होगा और नए नेतृत्व का भव्य स्वागत होगा। बनारस बार में 4312 ने डाला वोट वाराणसी में द बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव की मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी। कचहरी परिसर के बनारस बार में 5610 वकीलों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल था जिसमें सिर्फ 4312 वकीलों ने मतदान किया। टोटल 76.86 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसकी आज गणना होगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट अमरनाथ शर्मा के अनुसार इस वर्ष कुल 5610 वकील इस चुनाव में मतदाता थे। कुल 76.86 प्रतिशत मतदान हुआ है, मतदान को फोटो लेने की वजह से कई मत निरस्त भी किया गया, जो आज काउंटिंग के समय बताया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 8, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 5 और महामंत्री पद पर 8 और कोषाध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आय-व्यय निरीक्षक के 7 पद, संयुक्त मंत्री (प्रकाश व पुस्तकालय) 1 पद और सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत अनुभव) 6 पद के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सेंट्रल बार के मुख्य पदों के प्रत्याशी अध्यक्ष 1 – अमित कुमार तिवारी 2 – आनंद कुमार मिश्र 3 – कृपाशंकर सिंह 4 – घनश्याम सिंह भेलखां 5 – प्रभात सिंह चौहान 6 – प्रभाशंकर मिश्र 7 – प्रेम प्रकाश सिंह गौतम 8 – बासुदेव पटेल 9 – रामसेवक प्रसाद 10 – विनोद शंकर सिंह 11 – शशिकांत दुबे 12 – हौशिला प्रसाद पटेल 13 – समीर कुमार सिंह महामंत्री 1 – अनूप कुमार सिंह 2 – आशीष कुमार सिंह 3 – किशन यादव 4 – कृपाशंकर श्रीवास्तव 5 – जवाहिर लाल गुप्ता 6 – प्रमोद कुमार सिंह 7 – माधव प्रसाद पांडेय 8 – विनय कुमार जायसवाल 9 – वीरेंद्र कुमार पंडित 10 – सुभाषनंदन चतुर्वेदी 11 – सूर्यभान तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष 1- अभिमन्यु मिश्रा मन्नू 2 – निहालुद्वीन 3 – नृपेंद्र प्रताप सिंह नन्हे 4 – पंकज कुमार मिश्र 5 – विमला यादव 6 – संजय कुमार श्रीवास्तव 7 – सरमू यादव उपाध्यक्ष 1 – जितेंद्र यादव गुड्डू 2 – निशा उपाध्याय 3 – पंकज कुमार उपाध्याय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *