बनास नदी पर बनरहे बंद में सांसद-विधायक ने किया श्रमदान:रेत के कट्टे भरकर नदी के मुहानों पर लगाए, टिफिन का आदान-प्रदान कर एकजुटता का संदेश दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को बनास नदी पर विशेष श्रमदान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, भूपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। क्षेत्र के तालाबों को भरने के उद्देश्य से राजसमंद जिले में स्थित बनास नदी से आने वाली फीडर में पानी का बहाव बढ़ाने का कार्य किया गया। विधायक जीनगर के आह्वान पर सुबह से ही करीब 500 कार्यकर्ता और काश्तकार नदी के मुहाने पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने खुद रेत के कट्टे भरकर श्रमदान की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने मिलकर लगभग 500 बैग रेत भरकर नदी में बंद लगाया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से टिफिन का आदान-प्रदान कर आपसी एकजुटता का संदेश भी दिया। विधायक जीनगर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फीडर की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *