जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को जिला मुख्यालय पर बनास महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत चतुर्भुज तालाब पर कलेक्टर कल्पना अग्रवाल समेत अन्य अतिथियों आदि ने दीपदान कर नववर्ष-2026 में टोंक जिले की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य कार्मिकों द्वारा रंगोली बनाकर तालाब की पाल पर दीपक जलाए। इस दौरान सीईओ परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी, हुक्मीचंद रोहलानिया, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन, पीआरओ अपूर्व शर्मा, आईसीडीएस की उप निदेशक सरोज मीना, महिला पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान, नगर परिषद के कनिष्ठ सहायक शकील खान, पवन कुमार शर्मा समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे। 24 दिसंबर को टोंक स्थापना दिवस है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं। शाम को दीपदान किया गया तो रात को कवि सम्मेलन का आयोजन है। इसमें देश भर से कई बड़े कवि शामिल हुए।


